कोलकाता पुलिस बनेगी दिल्ली पुलिस की तरह हाइटेक, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Published by : Ashish Jha Updated At : 29 May 2026 8:54 AM

विज्ञापन

बंगाल का पुलिस मुख्यालय

Kolkata Police: माना जा रहा है कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से अपने स्तर पर प्रभावी ढंग से निपटने के लिए लालबाजार अब पुलिस बल को तकनीकी और संसाधन स्तर पर और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है.

विज्ञापन

Kolkata Police: कोलकाता. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कोलकाता पुलिस को और अधिक आधुनिक व तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. कोलकाता पुलिस को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के समकक्ष तैयार करने के उद्देश्य से लालबाजार ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी महानगर में अशांति व हिंसक घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस बल के पास उपलब्ध आधुनिक उपकरणों और संसाधनों की समीक्षा करेगी.

संयुक्त आयुक्त नीलांजन विश्वास कर रहे नेतृत्व

कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद के निर्देश पर गठित इस पांच सदस्यीय कमेटी का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त आइपीएस नीलांजन विश्वास कर रहे हैं. कमेटी में कोलकाता सशस्त्र पुलिस की छठी बटालियन के डिप्टी कमिश्नर देबाशीष दास को भी शामिल किया गया है. कमेटी को अगले 15 दिनों के भीतर पुलिस बल की तैयारियों और कानून-व्यवस्था से निपटने की क्षमता पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी.

उपकरणों व संसाधनों की होगी समीक्षा

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, कमेटी पुलिस के पास मौजूद डंडा, ढाल, हेलमेट, बॉडी आर्मर, हथियार, रबर बुलेट और आंसू गैस के मौजूदा स्टॉक की जांच करेगी. साथ ही वाटर कैनन वाहनों की उपलब्धता और उपयोग क्षमता का भी आकलन किया जायेगा. यह भी देखा जायेगा कि किन अत्याधुनिक उपकरणों व तकनीकों को शामिल कर कोलकाता पुलिस को और अधिक सक्षम बनाया जा सकता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पार्क सर्कस हिंसा के बाद लिया गया फैसला

सूत्रों का कहना है कि इस पहल के पीछे हाल ही में पार्क सर्कस इलाके में हुई हिंसक घटना भी एक बड़ा कारण है. उस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव किये जाने के बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था और केंद्रीय बलों की सहायता लेनी पड़ी थी. माना जा रहा है कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से अपने स्तर पर प्रभावी ढंग से निपटने के लिए लालबाजार अब पुलिस बल को तकनीकी और संसाधन स्तर पर और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है.

Also Read: बंगाल : हस्ताक्षर घोटाले में CID का एक्शन, नैना बनर्जी और बहारुल इस्लाम के बाद पहुंची ​​कुणाल घोष के घर

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola