तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी बांग्ला फिल्म अभिनेत्रियां हुईं सोशल साइट पर ट्रोल
Updated at : 16 Mar 2019 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

अभिनेत्री मीमी चक्रवर्ती जादवपुर और नूसरत जहां बशीरहाट से हैं तृणमूल की उम्मीदवार कोलकाता : बांग्ला फिल्म अभिनेत्री मीमी चक्रवर्ती और नूसरत जहां को तृणमूल ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद से ही दोनों, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गयी हैं. सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्विटर और वाट्सअप में मेमे, जोक्स, […]
विज्ञापन
अभिनेत्री मीमी चक्रवर्ती जादवपुर और नूसरत जहां बशीरहाट से हैं तृणमूल की उम्मीदवार
कोलकाता : बांग्ला फिल्म अभिनेत्री मीमी चक्रवर्ती और नूसरत जहां को तृणमूल ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद से ही दोनों, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गयी हैं. सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्विटर और वाट्सअप में मेमे, जोक्स, बयानों और लाइक्स की भरमार हो गयी है.
दोनों अभिनेत्रियों को कुछ नागरिकों द्वारा ट्रोल भी किया गया, जिन्होंने दोनों के फिल्मी जीवन के परिधानों के मेमे को पोस्ट किया. जलपाईगुड़ी की रहनेवाली मीमी चक्रवर्ती दक्षिण कोलकाता के जादवपुर से तथा नूसरत जहां उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं.
मंगलवार इनकी के उम्मीदवार चुने जाने की घोषणा के बाद कई लोगों ने मीमी चक्रवर्ती को एक अच्छी अभिनेत्री बने रहने के लिए राजनीति से दूर रहने की सलाह दी. वहीं कुछ लोग बनर्जी के कदम से खुश नजर नहीं आये. एक यूजर्स का कहना है कि जादवपुर चुनाव क्षेत्र से मीमी चक्रवर्ती का खड़ा होना राजनीतिक और साहित्यिक दिग्गजों का अपमान है.
जादवपुर अतीत में हेवीवेट नेताओं का गढ़ रहा है जहां से दिवंगत सीपीएम सोमनाथ चटर्जी, बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने भी चुनाव लड़ा है. यूजर्स ने दोनों अभिनेत्रियों के मूवी के आइटम सांग में डांस करने का फोटो पोस्ट किया और बनर्जी के निर्णय की आलोचना की है.
इसके जवाब में मीमी चक्रवर्ती ने कहा कि इसके पहले भी कई खिलाड़ी व कलाकार सांसद रह चुके हैं. वह भी एक कलाकार हैं तथा कलाकार के रूप में उन्होंने काम किया है और चुनाव में प्रतिद्वंद्विता करना उनका अधिकार है. भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने भी अभिनेत्रियों को उम्मीदवार बनाये जाने पर ट्रोल करने की आलोचना करते हुए कहा कि कोई भी लोकसभा का उम्मीदवार हो सकता है. अभिनेत्री होने के कारण ट्रोल करना ठीक नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




