कटे हुए अंगूठे को जोड़ा
Updated at : 22 Feb 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के सीएमआरआई अस्पताल में एक मरीज के कटे हुए अंगूठे को दोबारा जोड़ दिया गया है. मरीज का नाम अमित है. वह कोलकाता के पास स्थित एक फैक्टरी में कार्य करता है. काम के दौरान दायां हाथ मशीन में घुस गया, जिससे अंगूठा कटकर हाथ से अलग हो गया. उसे सीएमआरआई अस्पताल […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के सीएमआरआई अस्पताल में एक मरीज के कटे हुए अंगूठे को दोबारा जोड़ दिया गया है. मरीज का नाम अमित है. वह कोलकाता के पास स्थित एक फैक्टरी में कार्य करता है.
काम के दौरान दायां हाथ मशीन में घुस गया, जिससे अंगूठा कटकर हाथ से अलग हो गया. उसे सीएमआरआई अस्पताल लाया गया. अस्पताल के प्लास्टिक, रीकंस्ट्रक्टिव एंड हैंड सर्जन डॉ अनुपम गोलास के नेतृत्व में उसका इलाज शुरू हुआ. अंगूठा जोड़ने के लिए करीब छह घंटे तक सर्जरी चली. अब अमित का अंगूठा पूरी तरह से जुड़ा चुका है. प्रभावित हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक से हो रहा. डॉ गोलास ने बताया कि लगभग छह महीने में मरीज का अंगूठा पूरी तरह से ठीक हो जायेगा. फिर वह दायें हाथ से पहले की तरह ही कार्य कर सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




