एक साल में 13 करोड़ लोगों ने कराया सरकारी अस्पतालों में इलाज

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्यभर में स्वास्थ्य व्यवस्था में की गयी सुधार का असर देखने को मिल रहा है. राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया गया है कि पिछले एक साल में 13 करोड़ लोगों ने राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया है. यह आंकड़ा वाममोर्चा के […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्यभर में स्वास्थ्य व्यवस्था में की गयी सुधार का असर देखने को मिल रहा है. राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया गया है कि पिछले एक साल में 13 करोड़ लोगों ने राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया है. यह आंकड़ा वाममोर्चा के शासनकाल की तुलना में चार गुना अधिक है. विभाग की ओर से बताया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की व्यक्तिगत देखरेख में, विभाग ने कई मोर्चों पर बहुत कुछ हासिल किया है.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की आबादी करीब 10 करोड़ है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कि जिन 13 करोड़ लोगों का इलाज विगत एक साल में किया गया है, उनमें से कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कई बार इलाज कराया है. पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा, असम समेत सीमावर्ती राज्यों के भी लोगों का इलाज किया गया है, जो बंगाल में रहनेवाले अपने परिजनों के पास आकर रह रहे थे. हालांकि ऐसे लोगों का पूरा आंकड़ा अभी तक नहीं मिल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




