कोलकाता के नये पुलिस कमिश्‍नर अनुज शर्मा ने संभाला कार्यभार, राजीव कुमार का ट्रांसफर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2019 8:35 PM

विज्ञापन

– हावड़ा कमिश्नरेट के नये पुलिस कमिश्‍नर बने विशाल गर्ग कोलकाता : सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न द्वारा राज्य के एडीजी (कानून व्यवस्था) के पद पर कार्यरत अनुज शर्मा को कोलकाता के नये सीपी बनाये जाने की घोषणा के बाद मंगलवार दोपहर को अनुज शर्मा ने कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में आकर नये सीपी का […]

विज्ञापन

– हावड़ा कमिश्नरेट के नये पुलिस कमिश्‍नर बने विशाल गर्ग

कोलकाता : सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न द्वारा राज्य के एडीजी (कानून व्यवस्था) के पद पर कार्यरत अनुज शर्मा को कोलकाता के नये सीपी बनाये जाने की घोषणा के बाद मंगलवार दोपहर को अनुज शर्मा ने कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में आकर नये सीपी का कार्यभार संभाल लिया है.

कोलकाता पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर राजीव कुमार ने उन्हें चार्ज सौंपा, फिर कोलकाता पुलिस फोर्स से अंतिम सैलूट लेने के बाद वे लालबाजार से बाहर चले गये. वहीं मंगलवार दोपहर को नवान्न की तरफ से कई अन्य आइपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गयी. इस नये सूची में आइपीएस विशाल गर्ग को हावड़ा कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्‍नर बनाया गया है.

इसके पहले वह डायरेक्टरेट ऑफ इकोनॉमिक ऑफेंस विभाग में पोस्टेड थे. इसके पहले हावड़ा के सीपी रहे आइपीएस डॉ तन्मय राय चौधरी को बर्दवान रेंज का डीआइजी बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola