हावड़ा : रफ्तार ने फिर ली जान, एमबीए छात्रा की माैत

Updated at : 14 Feb 2019 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा :  रफ्तार ने फिर ली जान, एमबीए छात्रा की माैत

हावड़ा : कार से मंदारमनी घूमने जा रहे पांच छात्र-छात्राएं एक सड़क हादसे के शिकार हो गये. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य जख्मी हो गये. दो जख्मी को कोलकाता रेफर किया गया है. बाकी दो का इलाज उलबेड़िया महकमा अस्पताल में चल रहा है. घटना बुधवार सुबह 10.30 […]

विज्ञापन

हावड़ा : कार से मंदारमनी घूमने जा रहे पांच छात्र-छात्राएं एक सड़क हादसे के शिकार हो गये. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य जख्मी हो गये. दो जख्मी को कोलकाता रेफर किया गया है. बाकी दो का इलाज उलबेड़िया महकमा अस्पताल में चल रहा है. घटना बुधवार सुबह 10.30 बजे पांचला थाना अंतर्गत छह नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धामसिया मोड़ के पास घटी. मृतका का नाम हर्षिता खेमका (28) है. वह कोलकाता के एक निजी कॉलेज में एमबीए की छात्रा थी.

उसका घर बेहाला में बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह कोलकाता से ये सभी कार से निकले. गाड़ी खुद चला रहे थे. धामसिया मोड़ के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में चालक ने गाड़ी की गति तेज कर दी आैर इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकराते हुए पलट गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तीन से चार बार सड़क पर पलटी. चीख पुकार सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. खबर पुलिस को दी गयी. सभी को कार के अंदर से बाहर निकाला गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हर्षिता को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार आशीष केडिया चला रहा था. सामने की सीट पर दो आैर पीछे तीन लोग बैठे हुए थे.मालूम रहे कि पिछले वर्ष डोमजूर थाना अंतर्गत पाकुड़िया ब्रिज के पास एक फरारी ब्रिज की रेलिंग से टकराते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. इस हादसे में कोलकाता के उद्योगपति शिवाजी राय की मौत हुई थी, जबकि एक छात्रा बुरी तरह से जख्मी हुई थी. फरारी जब ब्रिज से टकरायी थी, तब उसकी गति 132 किलोमीटर प्रति घंटा थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola