कोलकाता : मां को जलाकर मारने की कोशिश

Published at :13 Feb 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  मां को जलाकर मारने की कोशिश

कोलकाता : विधाननगर के न्यूटाउन थानांतर्गत सुलंगुड़ी कॉलोनी इलाके में कीमती मोबाइल और बाइक खरीदने को लेकर मां से हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय छोटे बेटे द्वारा अपनी मां को जलाकर मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. बताया गया है कि कीमती मोबाइल […]

विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर के न्यूटाउन थानांतर्गत सुलंगुड़ी कॉलोनी इलाके में कीमती मोबाइल और बाइक खरीदने को लेकर मां से हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय छोटे बेटे द्वारा अपनी मां को जलाकर मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है.

बताया गया है कि कीमती मोबाइल और बाइक नहीं खरीदने को लेकर सोमवार रात हुए झगड़े के दौरान ही गुस्से में उसने अपनी मां को जला कर मारने की कोशिश की. पीड़िता महिला का नाम सोमा मान्ना (40) है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह 90 प्रतिशत जल चुकी है और उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है.

बताया जा रहा है कि न्यूटाउन के स्वामीजीनगर में सोमा देवी के पति और उनका बड़ा लड़का रहता है. छह माह पहले ही सोमा देवी ने अपने छोटे बेटे के साथ सुलंगुड़ी कॉलोनी में घर किराये पर लेकर रहना शुरू किया था. सोमा देवी की एक कपड़े की दुकान है. वह पति को छोड़कर अलग घर लेकर रहने लगी थी, लेकिन अक्सर कीमती मोबाइल और बाइक खरीदने के लिए वह अपनी मां से अक्सर झगड़ा किया करता था. आरोप है कि सोमवार की रात को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola