किसानों को ऋण देने की प्रक्रिया जल्द
Updated at : 10 Feb 2019 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

2019 में न्यूनतम ब्याज पर 8000 करोड़ रुपये ऋण देगी राज्य सरकार कोलकाता : 2019 के चुनावी वैतरणी को पार करने के लिए सभी पार्टियां किसानों की हितैषी बनने में जुट गयी हैं. इसी कड़ी में दो कदम आगे बढ़ते हुए ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य भर के किसानों को 8000 करोड़ रुपये का […]
विज्ञापन
2019 में न्यूनतम ब्याज पर 8000 करोड़ रुपये ऋण देगी राज्य सरकार
कोलकाता : 2019 के चुनावी वैतरणी को पार करने के लिए सभी पार्टियां किसानों की हितैषी बनने में जुट गयी हैं. इसी कड़ी में दो कदम आगे बढ़ते हुए ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य भर के किसानों को 8000 करोड़ रुपये का ऋण न्यूनतम ब्याज पर देने का निर्णय किया है. अब राज्य सरकार ने किसानों काे कम ब्याज पर ऋण देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. बताया गया है कि किसानों को चार फीसदी वार्षिक ब्याज दर पर यह ऋण दिया जाएगा. इसके लिए सहकारी बैंकों को राज्य वित्त विभाग ने मदद करने का निर्णय लिया है.
इस संबंध में राज्य के सहकारिता विभाग के मंत्री अरूप राय ने अधिकारियों के साथ बैठक की है और योजना को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का निर्देश दिया है. बताया गया है कि राज्य भर के जरूरतमंद किसानों को सहकारी बैंक ऋण देंगे और आवश्यक धनराशि राज्य सरकार की ओर से मदद के तौर पर सहकारी बैंकों को दी जाएगी. किसानों से केवल चार फीसदी वार्षिक दर से ब्याज वसूला जाएगा. न केवल किसानों को बल्कि किसान और खेतिहर मजदूर वर्ग के महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी राज्य सरकार ॠण देगी. दावा किया गया है कि इससे राज्य भर के कमोबेश 20 लाख किसानों को लाभ मिलेगा.
उल्लेखनीय है कि इसके पहले ममता बनर्जी की सरकार ने किसानों के लिए फसल जमीन का टैक्स माफ कर दिया है और साथ ही किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए कृषक बंधु योजना की शुरूआत की है, जिसके तहत किसानों को प्रत्येक वर्ष पांच हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




