विवादों के बीच पीएम आज करेंगे हाइकोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच का उद्घाटन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 6:23 AM
सिलीगुड़ी/ जलपाईगुड़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी ब्लॉक के चूड़ाभंडार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. सूत्रों का कहना है कि सभा के मंच से ही रिमोट बटन के जरिये वह जलपाईगुड़ी में कोलकाता हाइकोर्ट की नवनिर्मित सर्किट बेंच का उद्घाटन करेंगे. बेंच को गत बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की […]
सिलीगुड़ी/ जलपाईगुड़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी ब्लॉक के चूड़ाभंडार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. सूत्रों का कहना है कि सभा के मंच से ही रिमोट बटन के जरिये वह जलपाईगुड़ी में कोलकाता हाइकोर्ट की नवनिर्मित सर्किट बेंच का उद्घाटन करेंगे.
बेंच को गत बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है. काफी दिनों से बेंच के लिए भवन सजकर तैयार है, लेकिन राजनीतिक श्रेय के चक्कर में इसका उद्घाटन लटका हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रिमोट बटन के जरिये ही एनएच-31डी के घोषपुकुर-फालाकाट सेक्शन का वह शिलान्यास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










