पालरिवाल इंडस्ट्रीज व बालाजी सेल फोंस के ठिकानों पर छापे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 5:35 AM
कोलकाता/रांची : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने पालरिवाल इंडस्ट्रीज औरबालाजी सेल फोंस के रांची और कोलकाता स्थित कुल 20 ठिकानों पर छापा मारा. इन कंपनियों से जुड़े लोगों द्वारा अपनी वास्तविक व्यापारिक गतिविधियों को छिपा कर टैक्स की चोरी करने की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. आयकर अधिकारियों का दल छापामारी […]
कोलकाता/रांची : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने पालरिवाल इंडस्ट्रीज औरबालाजी सेल फोंस के रांची और कोलकाता स्थित कुल 20 ठिकानों पर छापा मारा. इन कंपनियों से जुड़े लोगों द्वारा अपनी वास्तविक व्यापारिक गतिविधियों को छिपा कर टैक्स की चोरी करने की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है.
आयकर अधिकारियों का दल छापामारी के दौरान मिले निवेश, बैंक खातों और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज की जांच पड़ताल कर रहा है. आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने गुरुवार की सुबह पालरिवाल इंडस्ट्रीज के कुल 11 ठिकानों पर छापमारी शुरू की.
इसमें रांची के सात और चार और कोलकाता के चार ठिकाने शामिल हैं. एल्यूमिनियम वाय और कोलतार बनानेवाली इस कंपनी का कारखाना महिलांग में है. इस कंपनी के चार निदेशक हैं. इसमें अजय अग्रवाल, गोरख पालरिवाल, विशाल पालरिवाल और कमल पारलिवाल शामिल हैं. आयकर विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के निदेशकों के कांके रोड के श्री राम गार्डेन और इशतवम कंप्लेक्स स्थित फ्लैट को भी छापामारी के दायरे में शामिल किया है.
समाचार लिखे जाने तक कारखाने की व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज सहित अन्य कागजात की जांच पड़ताल जारी है. आयकर अधिकारियों ने इस कंपनी के कोलकाता स्थित इंडिया एक्सचेंज के चौथे तल्ले स्थित चार कार्यालयों में भी छापा मारा. आयकर अधिकारियों ने बालाजी सेल फोंस के रांची स्थित पांच और कोलकाता स्थित चार ठिकानों पर छापा मारा.
आयकर अधिकारियों ने रांची के हजारीबाग रोड और चर्च कंप्लेक्स स्थित दुकान और जोखीराम चैंबर स्थित दफ्तर पर छापा मारा. इसके साथ ही बालाजी सेल फोंस से जुड़े राजकुमार चौधरी, संजय चौधरी और मनोज चौधरी के कांके रोड स्थित सत्यम अपार्टमेंट स्थित दो फ्लैट में छापा मारा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










