बंगाल के नरेंद्रपुर और उलूबेड़िया की दो फैक्ट्रियों में अगलगी, करोड़ों का नुकसान

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल के नरेंद्रपुर और उलूबेड़िया की दो फैक्ट्रियों में अगलगी, करोड़ों का नुकसान

सांकेतिक

Bengal Fire: प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या लापरवाही को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है. फिलहाल दोनों घटनाओं की जांच जारी है. प्रशासन ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

शिव कुमार राउत कोलकाता. पश्चिम बंगाल में मंगलवार की सुबह दो बड़े अग्निकांड की घटनाओं से हड़कंप मच गया. हावड़ा के उलूबेड़िया स्थित एक जूट मिल और दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर इलाके में एक स्याही (काली) बनाने वाली फै्ट्री में भीषण आग लग गयी. इन दोनों घटनाओं में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

उलूबेड़िया की नॉर्थ जूट मिल में लगी आग

उलूबेड़िया के बाउड़िया स्थित नॉर्थ जूट मिल में सोमवार देर रात आग लगी थी. मिल के बी-1 और बेल गोदाम सेक्शन से आग आग लगी थी. सबसे पहले मिल के सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गयी. गोदाम में भारी मात्रा में जूट और ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. करीब 10 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका. मिल प्रबंधन के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 40 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है. आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नरेंद्रपुर की फैक्ट्री में भी लगी भीषण आग

वहीं, दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक स्याही बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से उठती लपटें और धुआं देखकर दमकल विभाग को सूचना दी. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्रतिमा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई रसायन और ज्वलनशील पदार्थ रखे थे. इसी वजह से आग तेजी से फैल गयी. दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. दमकल अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में मौजूद केमिकल्स के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई हो रही है.

Also Read: बंगाल में नयी सूची के आधार पर होगा OBC का सर्वे, चार महीने में आयेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola