मालदा : मालदा कांग्रेस के नेतृत्व से गनी खान परिवार हुआ बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 1:16 AM
मालदा : उत्तर मालदा की सांसद मौसम नूर के पार्टी छोड़ने के साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का भरोसा कोतवाली भवन से उठ गया है. पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मालदा जिले का नेतृत्व गनीखान परिवार से छीन लिया है. मालदा जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष हरिश्चंद्रपुर के पार्टी विधायक मोश्ताक आलम को बनाया […]
मालदा : उत्तर मालदा की सांसद मौसम नूर के पार्टी छोड़ने के साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का भरोसा कोतवाली भवन से उठ गया है. पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मालदा जिले का नेतृत्व गनीखान परिवार से छीन लिया है. मालदा जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष हरिश्चंद्रपुर के पार्टी विधायक मोश्ताक आलम को बनाया गया है.
एआइसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के दस्तखतवाली चिट्ठी मंगलवार को नये जिला अध्यक्ष के पास पहुंच गयी है. जिले में दो लोगों को कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया है. ये हैं : मालदा के विधायक भूपेन नाथ हालदार और जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काली साधन राय. इस तरह जिले की पूरी कमान से गनी खान के परिवार को बाहर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










