27 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 03 Feb 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दबोचा गांजा को नेपाल भेजनेवाले थे तस्कर खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी पीपी की पुलिस ने 27 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों गांजा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे. इन दोनों की गिरफ्तारी पानीटंकी में भारत-नेपाल सीमा पर हुई है. पुलिस सूत्रों […]
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दबोचा
गांजा को नेपाल भेजनेवाले थे तस्कर
खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी पीपी की पुलिस ने 27 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों गांजा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे. इन दोनों की गिरफ्तारी पानीटंकी में भारत-नेपाल सीमा पर हुई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों द्वारा गांजा तस्करी की गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी. उसके बाद पानीटंकी पीपी के प्रभारी गौतम साह ने दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.
जैसे ही यह लोग पानीटंकी पहुंचे तो पहले से घात लगाकर बैठी पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया. इनके हाथ में 2 बैग थे. जब इन बैगों की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा बरामद हुआ. गांजे को कई पैकेट में बंद कर बैग में रखा गया था. उसके बाद ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर खोरीबाड़ी थाना ले आई. पुलिस सूत्रों ने इन दोनों का नाम मंगला टूडू तथा इलियास हांसदा बताया है. खोरीबाड़ी थाना प्रभारी भूषण छेत्री ने बताया है कि 27 किलो गांजा के साथ भारत- नेपाल सीमा पर दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है.
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों को सिलीगुड़ी कोर्ट में चालान कर दिया गया है. पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




