अंतरिम बजट पर बिफरीं सीएम, कहा : किसानों व जनता को दिया गया धोखा

Updated at : 02 Feb 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरिम बजट पर बिफरीं सीएम, कहा : किसानों व जनता को दिया गया धोखा

एक्सपायरी सरकार कैसे कर सकती है घोषणाएं कोलकाता : केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये अंतरिम बजट को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एक्सपायरी बजट’ बताया है. उन्होंने बजट की घोषणाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगले दो महीने में केंद्र की वर्तमान सरकार चली जायेगी. ऐसे में यह बजट लागू […]

विज्ञापन

एक्सपायरी सरकार कैसे कर सकती है घोषणाएं

कोलकाता : केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये अंतरिम बजट को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एक्सपायरी बजट’ बताया है. उन्होंने बजट की घोषणाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगले दो महीने में केंद्र की वर्तमान सरकार चली जायेगी. ऐसे में यह बजट लागू कौन करेगा. बल्कि नयी सरकार आयेगी, तो वह नया बजट पेश करेगी. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश किया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लुभाया जा सके.

शुक्रवार को विधानसभा के प्रेस कॉर्नर में संवाददाताओं संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक एक्सपायरी बजट है. यह हताशा का बजट है. यह बजट लागू नहीं हो पायेगा. इस सरकार का कार्यकाल एक महीने में खत्म हो जायेगा. चुनाव के बाद एक नयी सरकार आयेगी और एक नया बजट पेश करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अर्थशास्त्री नहीं हैं, लेकिन उनके पास व्यावहारिक ज्ञान है. किसी को नहीं पता कि देश की वित्तीय स्थिति क्या है. जाहिर है देश में आर्थिक आपातकाल चल रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि बजट में घोषित‌ योजनाओं के लिये पैसा कहां से आयेगा. इसका प्रबंधन कैसे होगा. इसका उल्लेख नहीं किया गया है.

औचित्यहीन बजट : ममता

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास इस बजट को सामने रखने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. यह मूल्यहीन बजट है. अगर यह सरकार किसानों की इतनी ही हितैषी थी, तो पिछले साढ़े चार साल से किसानों के लिए इस प्रकार की घोषणाएं क्यों नहीं की. अब अंतरिम बजट में इस प्रकार की घोषणाएं की जा रही हैं, जो लागू ही नहीं हो पायेंगी. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि एक बार फिर से भाजपा ने देश के किसानों व आम लोगों को झूठा सपना दिखाया है. वैसे वादे किये हैं, जो पूरे ही नहीं होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola