कोलकाता : 43वें इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन, आज भी मानवीय संवेदनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं किताबें - ममता

कोलकाता : साॅल्टलेक के सेंट्रल पार्क मेला ग्राउंड में गुरुवार को 43वें इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इंटरनेट के दौर में आज सोशल नेटवर्किंग, इंटरनेट, फेसबुक व टि्वटर का जमाना है. फिर भी पुस्तकों का […]
कोलकाता : साॅल्टलेक के सेंट्रल पार्क मेला ग्राउंड में गुरुवार को 43वें इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इंटरनेट के दौर में आज सोशल नेटवर्किंग, इंटरनेट, फेसबुक व टि्वटर का जमाना है. फिर भी पुस्तकों का अपना एक महत्व है.
एक समय था, जब केवल किताबें ही एकमात्र हथियार थीं, लेकिन आज टेक्नोलॉजी के इस दौर में कई नयी सुविधाएं उपलब्ध हो गयी हैं. इसके बावजूद पुस्तकें ही मानवीय संवेदनाओं को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम हैं. लेखनी के जरिये अपने भावों को लेखक व्यक्त करने की कोशिश करता है, इसलिए किताबों का कोई विकल्प नहीं है.
किताबों से ही भाषा व मन की बात शुरू होती है. अच्छी पुस्तकें ही संस्कृति, सभ्यता व देश के मनीषियों का आभास कराती हैं. किताबों का संसार बहुत विशाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




