कोलकाता : कमरे में लगी आग झुलस कर किशोर की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2019 1:51 AM

विज्ञापन

कोलकाता : कसबा इलाके में एक कमरे में आग लगने से उसके अंदर झुलसकर एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना कसबा इलाके के एनके घोषाल रोड में बुधवार सुबह नौ बजे के करीब की है. मृत किशोर का नाम आर्घ्य चौधरी है. स्थानीय लोगों से इसकी खबर दमकल विभाग को मिलने पर […]

विज्ञापन

कोलकाता : कसबा इलाके में एक कमरे में आग लगने से उसके अंदर झुलसकर एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना कसबा इलाके के एनके घोषाल रोड में बुधवार सुबह नौ बजे के करीब की है. मृत किशोर का नाम आर्घ्य चौधरी है. स्थानीय लोगों से इसकी खबर दमकल विभाग को मिलने पर दमकल के एक इंजन ने वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की.

इधर, खबर पाकर कसबा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. एक घंटे में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि जब आग लगी थी, उस समय कमरे के अंदर आर्घ्य गहरी नींद में सो रहा था. आग की लपटों की तपिश के कारण जबतक उसकी नींद खुलती, तब तक वह आग की लपटों में घिर चुका था. किसी तरह से उसे एमआर बांगुर अस्पताल में ले जाने पर वहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola