कोलकाता : चलती बस में महिला से छेड़खानी, 3 गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2019 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  चलती बस में महिला से छेड़खानी, 3 गिरफ्तार

कोलकाता : चलती बस में एक महिला से अभद्र व्यवहार और छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों के नाम शेख परवेज, शेख मुजीबुर व शेख आफताब हैं. तीनों दक्षिण 24 परगने के घटकपुकुर के रहनेवाले हैं और चमड़ा कारखाने में काम करते हैं. पीड़िता ने बताया […]

विज्ञापन

कोलकाता : चलती बस में एक महिला से अभद्र व्यवहार और छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों के नाम शेख परवेज, शेख मुजीबुर व शेख आफताब हैं. तीनों दक्षिण 24 परगने के घटकपुकुर के रहनेवाले हैं और चमड़ा कारखाने में काम करते हैं.

पीड़िता ने बताया कि वह दक्षिण 24 परगना के मालंचा की रहनेवाली है. मालंचा से हावड़ा जाने के लिए वह बस में सवार हुई थी. कुछ ही देर में उस बस में तीन अन्य युवक सवार हुए. वह बस में सामने की सीट पर बैठी थी. तीनों उसके पास आकर बैठ गये और उसे देखकर अभद्र आचरण करने लगे.
उसने विरोध किया तो वह उससे छेड़खानी करने लगे. बस में ज्यादा यात्री नहीं होने के कारण उसे किसी से मदद नहीं मिली. बस चालक व कंडक्टर भी शांत थे. मजबूर होकर उसने बस की खिड़की से शोर मचाकर लोगों से मदद मांगने लगी.
इसी बीच प्रगति मैदान इलाके के अांबेडकर सेतु के पास ड्यूटी कर रहे पुलिसवालों ने बस को रोका. पुलिस को देखते ही तीनों मनचले भागने लगे. तभी तीनों को पुलिस ने उसकी शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.
प्रगति मैदान के अंबेडकर ब्रिज के पास घटी घटना
मनचलों की हरकतों से बाध्य होकर चलती बस में शोर मचाकर पीड़िता ने पुलिस से मांगी मदद
पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश कर रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola