कोलकाता : अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी जानकारी, शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बना बंगाल : सीएम

कोलकाता :अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि 2011 में उनकी सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में शिक्षा के विकास के लिए तेजी से काम हुआ है और शिक्षा के क्षेत्र में बंगाल अब अव्वल स्थान पर है. गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीटर के माध्यम […]
कोलकाता :अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि 2011 में उनकी सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में शिक्षा के विकास के लिए तेजी से काम हुआ है और शिक्षा के क्षेत्र में बंगाल अब अव्वल स्थान पर है. गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीटर के माध्यम से कहा कि प्रत्येक 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है.
2011 के बाद पश्चिम बंगाल में शिक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे में तेजी से विकास किया गया है. पिछले सात वर्षों में हम लोगों ने 28 नये विश्वविद्यालय स्थापित किये हैं, जबकि 10 और विश्वविद्यालय स्थापना होने की प्रक्रिया में है. इन सात वर्षों में ही 50 नये कॉलेज भी बनाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




