बस चालक को सर्जेंट ने जड़ा थप्पड़, फूटा गुस्सा
Updated at : 23 Jan 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बकाया पेंडिंग मामला चुकाने को लेकर एक बस चालक के साथ विवाद में कोलकाता पुलिस के एक ट्रैफिक सर्जेंट पर 3सी/1 रूट के बस चालक को थप्पड़ जड़ने का आरोप लगा है. घटना दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी क्रॉसिंग में मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब की है. इस घटना के बाद गुस्साये अन्य […]
विज्ञापन
कोलकाता : बकाया पेंडिंग मामला चुकाने को लेकर एक बस चालक के साथ विवाद में कोलकाता पुलिस के एक ट्रैफिक सर्जेंट पर 3सी/1 रूट के बस चालक को थप्पड़ जड़ने का आरोप लगा है.
घटना दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी क्रॉसिंग में मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब की है. इस घटना के बाद गुस्साये अन्य बस चालकों ने सड़क पर अपनी बसें खड़ी कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी सर्जेंट के खिलाफ अविलंब सख्त कार्रवाई करने की मांग की.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब दमदम से रासबिहारी क्रॉसिंग की तरफ जा रही एक बस चालक पर अचानक सिग्नल तोड़ने करने का आरोप लगा था. तुरंत सर्जेंट ने बस को रोका और चालक से अबतक पेंडिंग पड़े सभी मामले को चुकाने को कहा.
चालक का आरोप है कि उसके आधे मामले को चुकाने के पैसे होने की बात कहने पर सर्जेंट गुस्से में आकर उसे थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद चालकों के सड़क पर प्रदर्शन करने की खबर पाकर रवींद्र सरोवर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची औैर दोनों पक्षों को समझाकर विवाद को शांत कराया. इस घटना को लेकर काफी देर तक इलाके में रोष देखा गया. काफी देर तक इलाके में यातायात सेवा भी प्रभावित रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




