कोलकाता : बस्ती में लगी आग, 10 से अधिक झोपड़ियां जलीं
Updated at : 14 Jan 2019 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : उल्टाडांगा इलाके की एक बस्ती में आग लगने से कई झोपड़ियां जल गयीं. घटना उल्टाडांगा इलाके के मुरारीपुकुर में रविवार सुबह नौ बजे के करीब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस्ती के अंदर एक झोपड़ी से धुआं निकलते देखा गया था. तुरंत इसकी खबर दमकल विभाग को दी गयी. दमकल विभाग के […]
विज्ञापन
कोलकाता : उल्टाडांगा इलाके की एक बस्ती में आग लगने से कई झोपड़ियां जल गयीं. घटना उल्टाडांगा इलाके के मुरारीपुकुर में रविवार सुबह नौ बजे के करीब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस्ती के अंदर एक झोपड़ी से धुआं निकलते देखा गया था. तुरंत इसकी खबर दमकल विभाग को दी गयी.
दमकल विभाग के तीन इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये. एक दमकलकर्मी ने बताया कि बस्ती के अंदर जिस झोपड़ी में सबसे पहले आग लगी थी, उसके अंदर कुछ केमिकल व अन्य ज्वलनशील वस्तु मौजूद थे.
इसके कारण आग कुछ ही देर में आसपास की झोपड़ियों को चपेट में ले ली. चार झोपड़ियां इस आग में बुरी तरह जल गयीं. जबकि अन्य 10 से ज्यादा झोपड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. ठंड के समय इस आग में कई लोग बेघर हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




