ePaper

कोलकाता : लोग एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री फिल्म देखना चाहते हैं कांग्रेसी पहुंचा रहे हैं बाधा

Updated at : 14 Jan 2019 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :   लोग एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री फिल्म देखना चाहते हैं कांग्रेसी पहुंचा रहे हैं बाधा

कोलकाता : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता प्रकाश दास के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता हिंद सिनेमा हाल के सामने प्रदर्शन करते हुए एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर को पर्दे पर दिखाने की मांग कर रहे थे. बीते दिन जब इस फिल्म को हिंद सिनेमा सहित विभिन्न सिनेमाघरों में दिखाना शुरू किया तो कांग्रेस समर्थकों […]

विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता प्रकाश दास के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता हिंद सिनेमा हाल के सामने प्रदर्शन करते हुए एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर को पर्दे पर दिखाने की मांग कर रहे थे.
बीते दिन जब इस फिल्म को हिंद सिनेमा सहित विभिन्न सिनेमाघरों में दिखाना शुरू किया तो कांग्रेस समर्थकों के उत्पात की वजह से फिल्म बंद करना पड़ा. कांग्रेस समर्थकों के विरोध में भाजयुमो के लोग बड़ी संख्या में हिंद सिनेमा हाल के सामने पहुंचे और फिल्म को दिखाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया.
भाजयुमो नेता प्रकाश दास ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी की मांग करने वाले और कला साहित्य को राजनीतिक दखलंदाजी से मुक्त रखने वाले गैंग आज कांग्रेस के उत्पाती समर्थकों की हरकत पर खामोश क्यों हैं.
उनको इस बात का जवाब देना होगा. क्योंकि लोग एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री फिल्म देखना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस के लोग जबरन इस फिल्म को दिखाने से रोक रहे हैं. इसके खिलाफ हम सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो पुलिस उनके राजनीतिक कार्यक्रम में बाधा पहुंचा रही है. इसके खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola