कोलकाता : मां फ्लाइओवर पर फिर पतंग की डोर से हादसा, कटी बाइक चालक की नाक
Updated at : 11 Jan 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मां फ्लाइओवर ब्रिज में पतंक की डोर एक बाइक चालक के चेहरे में फंसने से उसकी नाक कट गयी. घटना मां फ्लाइओवर ब्रिज में गुरुवार दोपहर 3.30 बजे के करीब की है. जख्मी बाइक चालक का नाम सुभोजीत सुर राय चौधरी (37) है. वह हावड़ा का रहनेवाला है. इस घटना के बाद जख्मी […]
विज्ञापन
कोलकाता : मां फ्लाइओवर ब्रिज में पतंक की डोर एक बाइक चालक के चेहरे में फंसने से उसकी नाक कट गयी. घटना मां फ्लाइओवर ब्रिज में गुरुवार दोपहर 3.30 बजे के करीब की है.
जख्मी बाइक चालक का नाम सुभोजीत सुर राय चौधरी (37) है. वह हावड़ा का रहनेवाला है. इस घटना के बाद जख्मी हालत में उसे स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है.
खबर पाकर करया थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि हावड़ा से बेलियाघाटा जाने के लिए सुभोजीत मां प्लाइओवर ब्रिज से मोटर साइकिल लेकर जा रहा था.
फ्लाइओवर के बीच से वह गुजर रहा था, तभी उसके चेहरे में चाइना पतंक की डोर फंस गयी. जब तक वह बाइक रोक कर पतंग की डोर को चेहरे से हटाता, तब तक उसकी नाक कट गयी थी. वहां से अस्पताल जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया.
पुलिस का कहना है कि कई बार फ्लाइओवर के आसपास के इलाके में युवकों को पतंक उड़ाने से मना किया जाता है, जिससे इस घटना को रोका जा सके, लेकिन कई बार घरों की छत से चुपके से युवक पतंक उड़ाते हैं.
पतंग कहां से उड़ाया जा रहा है, इसका पता नहीं चल पाता. इसके बीच इस तरह की घटना घट जाती है. इस तरह की घटना को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




