ePaper

The Burning Train : आग लगने के बाद भी दौड़ती रही मेट्रो, यात्रियों की जान सांसत में

Updated at : 27 Dec 2018 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
The Burning Train : आग लगने के बाद भी दौड़ती रही मेट्रो, यात्रियों की जान सांसत में

कोलकाता : टालीगंज से दमदम की ओर जाने वाली मेट्रो में गुरुवार की शाम अचानक मैदान स्टेशन से आगे बढ़ते ही पहले बोगी में धुआं के साथ आग की लपटें फैल गयी. देखते ही देखते यात्रियों में खलबली मच गयी. मेट्रो में धुआं से यात्रियों के दम घुटने लगे. खबर पाकर मौके पर तुरंत मेट्रो […]

विज्ञापन

कोलकाता : टालीगंज से दमदम की ओर जाने वाली मेट्रो में गुरुवार की शाम अचानक मैदान स्टेशन से आगे बढ़ते ही पहले बोगी में धुआं के साथ आग की लपटें फैल गयी. देखते ही देखते यात्रियों में खलबली मच गयी.

मेट्रो में धुआं से यात्रियों के दम घुटने लगे. खबर पाकर मौके पर तुरंत मेट्रो के संबंधित विभाग के कई अधिकारियों की टीम पहुंची. तुरंत यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया.हालांकि आधे घंटे के अंदर ही सभी को बाहर निकाला गया. इसमें कुल 11 यात्री अस्वस्थ्य हो गये.

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. यात्रियों का आरोप है कि मेट्रो की ओर से किसी तरह की मदद नहीं की गयी है.मेट्रो के अधिकारियों को कई लोगों ने फोन किया, लेकिन किसी तरह की तत्परता नहीं दिखायी गयी. इधर घटना के बाद से ही यात्रियों के चेहरे पर दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola