ममता बनर्जी ने सुनामी में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी

Updated at : 26 Dec 2018 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने सुनामी में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्ष 2004 में आयी सुनामी में मारे गये लोगों को बुधवार को श्रद्धाजंलि दी. सुनामी ने कई दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में भारी तबाही मचायी थी. बनर्जी ने सुनामी के दौरान पीड़ितों की मदद करने वाले लोगों की प्रशंसा भी की. उन्होंने बुधवार सुबह ट्वीट […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्ष 2004 में आयी सुनामी में मारे गये लोगों को बुधवार को श्रद्धाजंलि दी. सुनामी ने कई दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में भारी तबाही मचायी थी.

बनर्जी ने सुनामी के दौरान पीड़ितों की मदद करने वाले लोगों की प्रशंसा भी की. उन्होंने बुधवार सुबह ट्वीट किया, ‘सुनामी की 14वीं बरसी पर उस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि. आपदा के दौरान मदद करने वालों को सलाम.’

26 दिसंबर, 2004 को आयी सुनामी में भारत, श्रीलंका, मालदीव और थाईलैंड समेत कई देशों में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola