कोलकाता : निर्भया कांड के छह वर्ष पूरे होने पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा : महिलाओं के खिलाफ बंद हो हिंसा
Updated at : 17 Dec 2018 3:17 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : निर्भया बलात्कार एवं हत्याकांड के छह वर्ष पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश को महिलाओं के लिए बेहतर स्थान बनाने की रविवार को अपील की. सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लोगों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म करने की अपील की. उन्होंने लिखा : दिल्ली में हुए भयावह निर्भया […]
विज्ञापन
कोलकाता : निर्भया बलात्कार एवं हत्याकांड के छह वर्ष पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश को महिलाओं के लिए बेहतर स्थान बनाने की रविवार को अपील की. सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लोगों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म करने की अपील की.
उन्होंने लिखा : दिल्ली में हुए भयावह निर्भया हादसे के आज छह वर्ष पूरे हो गये.
इस हादसे ने देश को हिला दिया था. एक समाज के तौर पर हमें देश को महिलाओं के लिए बेहतर स्थान बनाना चाहिए. महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘ना’ कहें. गौरतलब है कि 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के साथ 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया था और फिर उसे उसके पुरुष मित्र के साथ वाहन से सड़क पर फेंक दिया गया था. पीड़िता को बाद में इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं पायी.
हादसे के खिलाफ देश में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किये गये. सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनपर बलात्कार और हत्या का मामला चलाया गया. इन आरोपियों में से एक ने जेल में ही खुद को फांसी लगा ली थी.
जबकि हादसे के समय उनमें से एक नाबालिग था, जिसे सुधार गृह में अधिकतम तीन वर्ष की सजा दी गयी. अन्य चार बाद में बलात्कार और हत्या के दोषी पाये गये. उन्हें बाद में मौत की सजा सुनायी गयी, जिसपर अभी तामील नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




