कोलकाता : जहरीली शराब पीड़ितों की सुध लेने की मची होड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Dec 2018 10:01 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : नदिया जिले के शांतिपुर स्थित चौधुरी पाड़ा में जहरीली शराब पीकर मरे 12 लोगों के अलावा शांतिपुर स्टेट जनल अस्पताल में भर्ती 15 लोगों को देखने के लिए तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य पार्टी के नेताओं का तांता लगा हुआ है. हालांकि गंभीर रूप से बीमार 10 लोगों को बेहतर […]
विज्ञापन
कोलकाता : नदिया जिले के शांतिपुर स्थित चौधुरी पाड़ा में जहरीली शराब पीकर मरे 12 लोगों के अलावा शांतिपुर स्टेट जनल अस्पताल में भर्ती 15 लोगों को देखने के लिए तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य पार्टी के नेताओं का तांता लगा हुआ है.
हालांकि गंभीर रूप से बीमार 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी अपना काफिला लेकर बीमार लोगों को देखने अस्पताल पहुंच गये. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीच घायलों को देखने व मृतक के परिवार को संवेदाना जताने के बाद पार्थ चटर्जी ने कहा कि इस घटना के जिम्मेवार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही हैं और मृतकों के परिवार को सहायता के रूप में दो लाख रुपये देने का एलान की हैं. पार्थ के दौरे के बाद वहां पर 300 मोटर बाइक और 30 गाड़ियों का काफिला लेकर भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल राय, संजय सिंह नदिया के शांतिपुर पहुंचे. उनके साथ नदिया दक्षिण के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ सरकार भी मौजूद थे.
बीमार लोगों को देखने के बाद भाजपा का काफिला मृतकों के परिवारवालों के प्रति संवेदना जताने के लिए चौधुरीपाड़ा जाने लगा तो पुलिस ने काफिले को बीच में ही रोक दिया. बाद में आठ गाड़ी को जाने की अनुमति प्रदान की गयी. भाजपा नेताओं को अपने यहां आता देख लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गये. लोग आरोप लगाने लगे कि इस जहरीली शराब का धंधा कोई और नहीं, बल्कि चौधुरी पाड़ा का ग्राम प्रधान खुद करता है. पुलिस सब कुछ जानकार खामोश रहती है. लोगों के साथ न्यााय होगा का आश्वासन देकर भाजपा का काफिला वापस लौट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




