ePaper

महागंठबंधन पर विरोधी दलों की प्रस्तावित बैठक टली

Updated at : 20 Nov 2018 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
महागंठबंधन पर विरोधी दलों की प्रस्तावित बैठक टली

कोलकाता :आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के ठीक पहले दिल्ली में विपक्ष के महागंठबंधन की प्रस्तावित बैठक टल गयी है. अब इस बैठक के 10 दिसंबर को होने की संभावना है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके टलने की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल […]

विज्ञापन
कोलकाता :आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के ठीक पहले दिल्ली में विपक्ष के महागंठबंधन की प्रस्तावित बैठक टल गयी है. अब इस बैठक के 10 दिसंबर को होने की संभावना है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके टलने की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल यह बैठक टाल दी गयी है.
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटे राजनीतिक दल, 22 नवंबर को राजधानी में बैठक करनेवाले थे. इस बैठक में सभी विपक्षी दल 2019 में भाजपा के नेतृत्ववाले राजग को रोकने की रणनीति और राजग के खिलाफ महागंठबंधन पर चर्चा करनेवाले थे. राज्य सचिवालय के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, चूंकि फिलहाल राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, इस कारण ही यह बैठक टाल दी गयी है.
उल्लेखनीय है कि करीब एक साल पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की पहल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी. ममता ने भाजपा के सभी विरोधियों को उसके खिलाफ लड़ने के मकसद से एकसाथ, एक मंच पर लाने का काम किया था. इसके बाद ममता की इस मुहिम को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसे आगे बढ़ाया.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रस्ताव दिया था कि जिन राज्यों में जो क्षेत्रीय दल ताकतवर हैं, उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाये. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी उनके प्रस्ताव का स्वागत किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola