ePaper

ममता बनर्जी बोलीं : पश्चिम बंगाल सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है

Updated at : 15 Nov 2018 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी बोलीं : पश्चिम बंगाल सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों और सभी तरह के विचारों का सम्मान करती है. विश्व दर्शन दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि सभ्यता की प्रगति में सहिष्णुता महत्वपूर्ण है. बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘आज विश्व दर्शन […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों और सभी तरह के विचारों का सम्मान करती है. विश्व दर्शन दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि सभ्यता की प्रगति में सहिष्णुता महत्वपूर्ण है.

बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘आज विश्व दर्शन दिवस है. हम सभी विचारों का सम्मान करते हैं. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. सभ्यता की प्रगति में सहिष्णुता महत्वपूर्ण है. सबको मेरी शुभकामनाएं.’

वर्ष 2002 से यूनेस्को ने विश्व दर्शन दिवस मनाने की परंपरा प्रारंभ की. इसका मकसद दर्शन के प्रति राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को बरकरार रखना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola