ePaper

WB : शाह की रथ यात्रा के लिए अनुमति नहीं मिलने पर अदालत का रूख करेगी भाजपा

Updated at : 12 Nov 2018 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
WB : शाह की रथ यात्रा के लिए अनुमति नहीं मिलने पर अदालत का रूख करेगी भाजपा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को धमकी दी कि अगर दिसंबर में राज्य में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की प्रस्तावित रथ यात्रा को राज्य सरकार अनुमति नहीं देती है तो पार्टी अदालत का रूख करेगी. श्री घोष ने पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को धमकी दी कि अगर दिसंबर में राज्य में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की प्रस्तावित रथ यात्रा को राज्य सरकार अनुमति नहीं देती है तो पार्टी अदालत का रूख करेगी. श्री घोष ने पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस प्रस्तावित रथ यात्रा का विरोध करने की कोशिश करेगी तो राज्य के लोग प्रदर्शन के लिए बाहर निकलेंगे क्योंकि यह बंगाल में लोकतंत्र बहाली के लिए है.

श्री घोष ने कहा कि पुलिस और राज्य सरकार से अभी तक अनुमति नहीं मिली है. हमने पुलिस अधिकारियों से बार-बार मिलने का प्रयास किया लेकिन असफलता मिली. जब तक हमें अनुमति नहीं मिलती हम पूरे यात्रा मार्ग का प्रबंधन कैसे करेंगे? भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पांच, सात और नौ दिसंबर को बंगाल के सभी 42 लोकसभा क्षेत्रों के लिए तीन रथ यात्राओं की शुरूआत करेंगे.

उन्होंने कहा कि अगर सरकार अनुमति देने में इसलिए विलंब कर रही है कि इससे हमारी रथ यात्रा का कार्यक्रम रद्द हो जायेगा तो वह गलतफहमी में है. अगर वे हमें अनुमति नहीं देते हैं तब हम अदालत जायेंगे और इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे.

‘यात्रा’ के समापन पर पार्टी की योजना कोलकाता में एक विशाल रैली आयोजित करने की है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं. भाजपा के पश्चिम बंगाल महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेत चटर्जी ने शनिवार को कहा था कि जो रथ यात्रा रोकने का प्रयास कर रहे हैं वे ‘रथ के पहिये के नीचे कुचले जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola