मुख्यमंत्री काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो पुलिस कर्मी घायल, मुख्यमंत्री सुरक्षित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2018 5:24 AM

विज्ञापन

हावड़ा : दक्षिणेश्वर जाने के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले का एक वाहन पलट गया. इस हादसे में दो पुलिस कर्मी घायल हो गये. घायलों को स्थानीय एक नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है. घटना सोमवार शाम डोमजूर थाना अंतर्गत सलप के पास घटी है. बताया जा रहा है कि शाम साढ़े चार बजे सलप […]

विज्ञापन
हावड़ा : दक्षिणेश्वर जाने के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले का एक वाहन पलट गया. इस हादसे में दो पुलिस कर्मी घायल हो गये. घायलों को स्थानीय एक नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है. घटना सोमवार शाम डोमजूर थाना अंतर्गत सलप के पास घटी है. बताया जा रहा है कि शाम साढ़े चार बजे सलप के पास मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले की एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटनाग्रस्त जीप, मुख्यमंत्री की गाड़ी के सबसे पीछे थी.
जीप के पलटते ही मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाया आैर घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाने का निर्देश दिया. इसके बाद सीएम का काफिला दक्षिणेश्वर की ओर बढ़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिणेश्‍वर स्काइ वॉक के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री सलप से होते हुए जा रही थीं. काफिले में उनकी कार के पीछे दो कार थी.
दो कार के पीछे हावड़ा सिटी पुलिस की एक जीप थी. बताया जा रहा है कि सलप के पास जैसे ही उनका काफिला पहुंचा, पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जीप के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे जीप पलट गयी. जीप में यांत्रिक त्रुटि होने के कारण ही यह हादसा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola