अगले 48 घंटों तक हल्की बारिश की संभावना

Updated at : 31 Oct 2018 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
अगले 48 घंटों तक हल्की बारिश की संभावना

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब की वजह से महानगर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश हुई. जिसकी वजह से पारा लुढ़का और ठंढ की दस्तक लोगों को महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार एक मिमी बारिश हुई. वहीं मंगलवार को महानगर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री […]

विज्ञापन
कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब की वजह से महानगर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश हुई. जिसकी वजह से पारा लुढ़का और ठंढ की दस्तक लोगों को महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार एक मिमी बारिश हुई. वहीं मंगलवार को महानगर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
आकाश में बादल की वजह से दिन भर महानगर के विभिन्न स्थानों में हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार इस निम्न दबाव की वजह से बुधवार तक इसी तरह मौसम रहेगा. निम्न दबाव के कारण उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा तथा हुगली में भी अगले 48 घंटों तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola