ePaper

दो और बेली ब्रिज का होगा निर्माण, टॉलीगंज-करुणामयी ब्रिज के समानांतर बनेगा एक बेली ब्रिज

Updated at : 26 Oct 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
दो और बेली ब्रिज का होगा निर्माण, टॉलीगंज-करुणामयी ब्रिज के समानांतर बनेगा एक बेली ब्रिज

कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज गिरने के बाद दक्षिण कोलकाता के बेहला व आस-पास क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. हालांकि, राज्य सरकार ने यातायात व ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए माझेरहाट के पास लेवल क्रॉसिंग तैयार किया है और वहां बेली ब्रिज का भी निर्माण किया गया है, लेकिन अभी समस्या बरकरार है. […]

विज्ञापन
कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज गिरने के बाद दक्षिण कोलकाता के बेहला व आस-पास क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. हालांकि, राज्य सरकार ने यातायात व ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए माझेरहाट के पास लेवल क्रॉसिंग तैयार किया है और वहां बेली ब्रिज का भी निर्माण किया गया है, लेकिन अभी समस्या बरकरार है.
इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था को और भी बेहतर करने के लिए कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) की ओर से और दो बेली ब्रिज का निर्माण किया जायेगा. केएमडीए ने टॉलीगंज-करुणामयी ब्रिज के समानांतर एक और बेली ब्रिज बनाने की योजना बनायी है. इसके साथ ही टाली नाला पर भी एक ब्रिज का निर्माण किया जायेगा.
यह जानकारी गुरुवार को राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने दी.गौरतलब है कि गुरुवार को शहरी विकास मंत्री ने ब्रिज के लिए प्रस्तावित स्थल का दौरा किया. इस मौके पर शहरी विकास मंत्री ने कहा कि नया ब्रिज बनने से बेहला व उसके पासवर्ती क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था और भी बेहतर हो जायेगी.
गौरतलब है कि माझेरहाट ब्रिज गिरने के बाद करुणामयी ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी है. इसलिए करुणामयी ब्रिज का दबाव कम करने के लिए एक और ब्रिज बनाने की योजना बनाई जा रही है. शहरी विकास मंत्री ने आगे कहा कि अगले सप्ताह से ही करुणामयी ब्रिज के समानांतर एक और ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा और इस ब्रिज के निर्माण में टॉली क्लब भी मदद करेगी.
इससे बेहला, ठाकुरपुकुर, जोका सहित दक्षिण कोलकाता के सभी क्षेत्रों की ट्रैफिक व यातायात संबंधी समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा.
उन्होंने कहा कि इस ब्रिज के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करने की जरूरत नहीं होगी. यहां दो लॉक गेट हैं और दोनों लॉक गेट को लेकर ही ब्रिज का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जनवरी महीने के अंदर ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा.
इस मौके पर शहरी विकास मंत्री के साथ-साथ केएमडीए, कोलकाता पुलिस व जीआरएसई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
बैरकपुर-सोदपुर पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
कोलकाता. माझेरहाट ब्रिज गिरने के बाद राज्य सरकार की ओर से कोलकाता समेत जिले के विभिन्न इलाकों में बने पुलों का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत करने का निर्देश दिया गया था. उसी के तहत बैरकपुर और सोदपुर ब्रिज का निरीक्षण करने के बाद उसमें दरार पाया गया था. प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों पुलों से तत्काल भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलों की सुरक्षा और वाहनों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola