एयरपोर्ट पर महिला स्टाफ से बदसलूकी, यात्री गिरफ्तार
Updated at : 25 Oct 2018 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार की रात जेट एयरवेज की एक महिला स्टॉफ से बदसलूकी करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार यात्री का नाम अमिताभ गांगुली बताया गया है. सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ मंगलवार रात कोलकाता से दिल्ली रवाना होनेवाले थे. एयरपोर्ट पर जेट […]
विज्ञापन
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार की रात जेट एयरवेज की एक महिला स्टॉफ से बदसलूकी करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार यात्री का नाम अमिताभ गांगुली बताया गया है. सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ मंगलवार रात कोलकाता से दिल्ली रवाना होनेवाले थे.
एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज के काउंटर में मौजूद महिला स्टॉफ ने कुछ जरूरी प्रक्रियाओं के तहत उक्त यात्री के दस्तावेज जांच के लिए मांगे लेकिन तभी यात्री ने महिला से गाली-गलौच करते हुए उससे बदसलूकी की. घटना के बाद ही जेट एयरवेज की ओर से एनएससीबीआई एयरपोर्ट थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद ही उक्त यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि यात्री शराब के नशे में था और नशे में ही उसने महिला के साथ गाली-गलौच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




