माझेरहाट ब्रिज तोड़ने का काम अस्थायी रूप से रोका गया
Updated at : 02 Oct 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज को तोड़ने के काम को राज्य सरकार ने एक सप्ताह के अंदर रोक दिया. गुरुवार को माझेरहाट ब्रिज तोड़ने का काम शुरू किया गया था और इसके लिए राज्य सरकार ने मुंबई से क्रशर भी मंगाया है, लेकिन क्रशर में यांत्रिक त्रुटि होने के कारण फिलहाल ब्रिज तोड़ने का काम रोक […]
विज्ञापन
कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज को तोड़ने के काम को राज्य सरकार ने एक सप्ताह के अंदर रोक दिया. गुरुवार को माझेरहाट ब्रिज तोड़ने का काम शुरू किया गया था और इसके लिए राज्य सरकार ने मुंबई से क्रशर भी मंगाया है, लेकिन क्रशर में यांत्रिक त्रुटि होने के कारण फिलहाल ब्रिज तोड़ने का काम रोक दिया गया है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुराने माझेरहाट ब्रिज को तोड़ कर वहां नये सिरे से फ्लाइओवर का निर्माण करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इस पर क्रियान्वयन भी शुरू हो चुका है. गुरुवार को माझेरहाट ब्रिज को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया था और राज्य सरकार ने दो महीने के अंदर माझेरहाट ब्रिज को तोड़ने का लक्ष्य रखा है, लेकिन क्रशर खराब होने की वजह से फिलहाल इसे रोक दिया गया है.
सरकारी अधिकारियों से हो सकती है पूछताछ
कोलकाता. माझेरहाट ब्रिज का एक हिस्सा ढहने वाले मामले की जांच कर रहे कोलकाता पुलिस के अधिकारी जल्द राज्य सरकार के कई अधिकारियों से पूछताछ कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार घटना के एक महीने पूरे होने वाले हैं लेकिन ब्रिज के नक्शा को संशय की स्थिति बनी हुई है. दूसरी ओर ब्रिज निर्माण में किस कंक्रीट का प्रयोग किया गया था.
उसकी जांच के लिये नेशनल टेस्ट हाउस की ओर से कंक्रीट का नमूना भेजा गया गया है. सूत्रों के अनुसार नेशनल टेस्ट हाउस का एक प्रतिनिधिदल जल्द दुर्घटनाग्रस्त माझेरहाट ब्रिज का निरीक्षण करने कोलकाता आयेगा. ज्ञात हो कि गत चार सितंबर को माझेरहाट ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया था. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




