सैकड़ों दुकानें जलीं लेकिन हनुमान जी के मंदिर व लहराते पताके को आंच तक नहीं आयी

Updated at : 21 Sep 2018 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
सैकड़ों दुकानें जलीं लेकिन हनुमान जी के मंदिर व लहराते पताके को आंच तक नहीं आयी

कोलकाता : 2008 में नंदराम मार्केट हुए अग्निकांड में सैकड़ों दुकानों के साथ करोड़ों का माल जल गया था. 10वें तल्ले पर स्थित उक्त मकान के ग्राउंड फ्लोर से लेकर टॉप फ्लोर तक पर रखे हजारों टन माल को लोगों ने धू-धू कर जलते देखा, लेकिन उस वक्त नंदराम मार्केट की छत पर स्थित हनुमान […]

विज्ञापन
कोलकाता : 2008 में नंदराम मार्केट हुए अग्निकांड में सैकड़ों दुकानों के साथ करोड़ों का माल जल गया था. 10वें तल्ले पर स्थित उक्त मकान के ग्राउंड फ्लोर से लेकर टॉप फ्लोर तक पर रखे हजारों टन माल को लोगों ने धू-धू कर जलते देखा, लेकिन उस वक्त नंदराम मार्केट की छत पर स्थित हनुमान जी के मंदिर व उस पर लहराते पताके को आंच तक नहीं आयी.
उस चमत्कार की काफी दिनों तक चर्चा रही. उक्त घटना के 11 साल बाद बागड़ी मार्केट में हुए अग्निकांड में एक बार फिर ऐसे ही एक इश्वरीय चमत्कार की चर्चा जोरों पर है. लोगों का कहना है कि बागड़ी मार्केट के उस भाग को आंच तक नहीं आयी जिस भाग के ऊपर छत पर तीन मंदिर स्थापित किये गये हैं.
बागड़ी मार्केट के स्टॉफ सत्यप्रकाश पांडेय बताते हैं कि यह दैवीय चमत्कार ही था कि इस भीषण अग्निकांड के बाद भी हम अपने परिवार के साथ सुरक्षित हैं. श्री पांडेय बताते हैं कि आग में कैनिंग स्ट्रीट की तरफ स्थित सामने का हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख-राख हो गया है, लेकिन जिस ब्लॉक के ऊपर मंदिर था उस भाग को आंच तक नहीं आयी.
पांडेय बताते हैं कि मार्केट के डी और जी ब्लॉक के ऊपर छत पर तीन मंदिर हैं जिसमें एक बाबा भोलेनाथ, दूसरा मां दुर्गा और तीसरै संकट मोचन हनुमान जी का मंदिर है. मार्केट के ही एक पुजारी ने बताया कि मंदिर में नियमित रूप से पूजा अर्चना होती है. अभी सावन में ही बाबा भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक हुआ था. जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे.
स्टॉफ क्वार्टर में रहने वाले दीपक ने बताया कि स्टॉफ व उनके परिवारवाले रोजाना सुबह चार बजे से ही मंदिरों को धोना -पोछना शुरू कर देते हैं. रोज का यह नियम था. ऐसा लगता है कि इसी ईश्वरीय चमत्कार का परिणाम था उतनी भयंकर अग्निकांड के बाद भी छत पर सो रहे सभी परिवार के लोग सुरक्षित बच गये. बाहर निकलने में कामयाब रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola