ईच्छापुर स्क्रैप आर्म्स सप्लाई मामले में एक और गिरफ्तार

Published at :19 Sep 2018 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
ईच्छापुर स्क्रैप आर्म्स सप्लाई मामले में एक और गिरफ्तार

कोलकाता : इच्छापुर राइफल फैक्टरी से स्क्रैप हथियारों की सप्लाई बाहर करने के मामले में लालबाजार के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने मई महीने में इस गिरोह के कई सदस्यों को कोलकाता व बिहार से गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के हाथ […]

विज्ञापन
कोलकाता : इच्छापुर राइफल फैक्टरी से स्क्रैप हथियारों की सप्लाई बाहर करने के मामले में लालबाजार के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने मई महीने में इस गिरोह के कई सदस्यों को कोलकाता व बिहार से गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के हाथ आये आरोपी का नाम द्वारका साव (30) है. वह नोवापाड़ा का रहनेवाला है. मंगलवार दोपहर को उसे उसी के इलाके से गिरफ्तार किया गया.
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक द्वारका राइफल फैक्टरी के अंदर अन्य माल के स्क्रैप की गाड़ी में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था. इसी दौरान वह अच्छे क्वालिटी के स्क्रैप राइफल के पार्ट्स को भी लोडिंग के दौरान उसमें मिला देता था.
इन स्क्रैप को बिहार ले जानेवाले गिरोह लॉरियों से बाहर निकाल लेते थे. इसके बाद इसे गुप्त तरीके से बिहार ले जाया जाता था. जांच के दौरान द्वारका के नाम का पता चलने पर एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में थी. मंगलवार को नोआपाड़ा से उसे पकड़ लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola