कोलकाता : सीएम की शिकागो यात्रा रद्द होने के पीछे भाजपा व संघ : तृणमूल

Updated at : 14 Sep 2018 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : सीएम की शिकागो यात्रा रद्द होने के पीछे भाजपा व संघ : तृणमूल

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोलते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि अमेरिका के शिकागो में होनेवाले उस कार्यक्रम को रद्द करने के लिए आयोजकों पर उनकी तरफ से ‘दबाव बनाया’, जिसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आमंत्रित थीं. यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद […]

विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोलते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि अमेरिका के शिकागो में होनेवाले उस कार्यक्रम को रद्द करने के लिए आयोजकों पर उनकी तरफ से ‘दबाव बनाया’, जिसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आमंत्रित थीं. यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था.
तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस उस मौके पर शिकागो में केवल एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन चाहती थी. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने एक बयान में कहा : शिकागो की विवेकानंद वेदांत सोसाइटी ने स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर ममता बनर्जी को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिकागो आमंत्रित किया था.
सीएम ने उन्हें (आयोजकों को) अपने वहां आने की पुष्टि की. बाद में पता चला कि अत्याधिक दबाव के चलते आयोजकों को मजबूर होकर कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. यह सब जानते हैं कि भाजपा-आरएसएस शिकागो में केवल एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन चाहती थी और वह कार्यक्रम विश्व हिंदू कांग्रेस के बैनर के तहत होना था और इस कार्यक्रम में मोहन भागवत को शामिल होना था.
उन्होंने कहा कि ऐसा हो सके, यह सुनिश्चित करने के लिए शिकागो में विवेकानंद वेदांत मिशन पर कार्यक्रम रद्द करने के लिए अत्याधिक दबाव बनाया गया.
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों को खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि विश्व हिंदू सम्मेलन में शामिल होने के लिए बनर्जी को शिकागो जाने की अनुमति नहीं दी गयी थी.
ममता को शिकागो जाने से नहीं रोका : विदेश मंत्रालय
कोलकाता : बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को अमेरिका जाने की अनुमति नहीं देने के विवाद पर गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने अपना रुख साफ किया. विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता ने बताया कि सुश्री बनर्जी के शिकागो जाने को लेकर विदेश मंत्रालय को कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है. विदेश मंत्रालय को ममता बनर्जी की शिकागो यात्रा क्लियरेंस को लेकर कोई पत्र नहीं मिला है. ऐसे में उन्हें अनुमति नहीं देने का सवाल ही नहीं उठता.
मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सरकार के पास ममता के शिकागो दौरे को मंजूरी देने के लिए कोई अनुरोध नहीं आया था. उन्होंने कहा : हमारे पास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सुश्री बनर्जी के शिकागो की यात्रा की मंजूरी को लेकर कोई अनुरोध नहीं आया था. इसलिए यात्रा को मंजूरी ना देने की खबरें सही नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola