बंगाल-बिहार सहित सात राज्यों में भूकंप के झटके, घबराकर लोग घरों से बाहर निकले
Updated at : 13 Sep 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

असम के कोकराझार में था केंद्र, 5.5 रही तीव्रताभूकंप का केंद्र जमीन में 13 किलोमीटर नीचे थासुबह 10.20 बजे उत्तर बंगाल में आये तेज झटके सिलीगुड़ी/कोलकाता : देश के सात राज्यों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. सबसे पहले सुबह 5:15 बजे कश्मीर में फिर 5.47 बजे हरियाणा और इसके बाद करीब […]
विज्ञापन
असम के कोकराझार में था केंद्र, 5.5 रही तीव्रता
भूकंप का केंद्र जमीन में 13 किलोमीटर नीचे था
सुबह 10.20 बजे उत्तर बंगाल में आये तेज झटके
सिलीगुड़ी/कोलकाता : देश के सात राज्यों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. सबसे पहले सुबह 5:15 बजे कश्मीर में फिर 5.47 बजे हरियाणा और इसके बाद करीब 10:20 बजे असम, पश्चिम बंगाल नगालैंड, मणिपुर, और बिहार में भूकंप आया. भूकंप का केंद्र पड़ोसी राज्य असम के कोकराझार में जमीन से 13 किलोमीटर नीचे था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 नापी गयी. ऐसे तो कहीं से जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है, पर सिलीगुड़ी में एक दुखद हादसा हो गया. भूकंप के भय से भागे एक युवक सम्राट दास (22) की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गयी. भूकंप के झटके चंद सेकेंड के लिए ही आये, पर इससे अफरा-तफरी मच गयी.
घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आये
सिलीगुड़ी में तेज भूकंपों का इतिहास रहा है, इसलिए मामूली झटके महसूस होते ही यहां घबराहट फैल जाती है. इसी घबराहट में डाबग्राम के शांतिनगर का रहनेवाला सम्राट तेजी से बाहर भागा. इसी दौरान उसका पैर सीढ़ी पर फिसल गया. उसके सिर में गहरी चोट आयी. आनन-फानन में उसे सेवक रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सम्राट बीएड अंतिम वर्ष का छात्र था. खबर पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची.

दार्जिलिंग के पर्वतीय क्षेत्र में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया. लोग घरों, स्कूलों आदि से बाहर निकल आये. लेकिन कहीं से किसी अप्रिय खबर की सूचना नहीं है. घटना के बाद लोग सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से एक-दूसरे की सलामती के बारे में खबर लेते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन