बहरामपुर : 40 लोगों को ले जा रही नाव भैरवी नदी में पलटी, एक बच्चा लापता

Updated at : 07 Sep 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
बहरामपुर : 40 लोगों को ले जा रही नाव भैरवी नदी में पलटी, एक बच्चा लापता

बहरामपुर (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल में गरीबपुर के समीप भैरवी नदी में गुरुवार को एक नौका पलटने के बाद से एक बच्चा लापता है, जबकि 20 लोग तैरकर तट तक पहुंचे. मुर्शिदाबाद के जिला मजिस्ट्रेट पी उलागनाथन ने कहा, ‘20 लोग तैरकर तट पर पहुंचे. अब केवल एक बच्चा लापता है. हमारे लोग खोजी अभियान […]

विज्ञापन

बहरामपुर (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल में गरीबपुर के समीप भैरवी नदी में गुरुवार को एक नौका पलटने के बाद से एक बच्चा लापता है, जबकि 20 लोग तैरकर तट तक पहुंचे. मुर्शिदाबाद के जिला मजिस्ट्रेट पी उलागनाथन ने कहा, ‘20 लोग तैरकर तट पर पहुंचे. अब केवल एक बच्चा लापता है. हमारे लोग खोजी अभियान में लगे हुए हैं.’

उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम को करीब साढ़े छह बजे दो मोटर नौकाएं हरिहरपाड़ा से वृंदाबानपुर के लिए निकली. उनमें 40 लोग सवार थे. इनमें से एक नौका नदी में पलटगयी.

हादसे के कारण के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि भारी बारिश के अलावा नदी की धारा इस हादसे की वजह हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘दोनों नौकाएं अनधिकृत थीं. लेकिन, ऐसा नहीं लगता है कि क्षमता से अधिक लोग होना नौका पलटने का कारण है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola