तृणमूल के काला दिवस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया कटाक्ष, कहा बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला

Updated at : 04 Aug 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल के काला दिवस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया कटाक्ष, कहा बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला

कोलकाता/नयी दिल्ली : कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 11 अगस्त को होने वाली रैली से पहले पार्टी की युवा शाखा की प्रमुख पूनम महाजन ने शुक्रवार को कहा कि इसका उद्देश्य एनआरसी के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘यू-टर्न’ का ‘पर्दाफाश’ करना है. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि […]

विज्ञापन
कोलकाता/नयी दिल्ली : कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 11 अगस्त को होने वाली रैली से पहले पार्टी की युवा शाखा की प्रमुख पूनम महाजन ने शुक्रवार को कहा कि इसका उद्देश्य एनआरसी के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘यू-टर्न’ का ‘पर्दाफाश’ करना है.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) रैली का आयोजन कर रहा है, जहां शाह मुख्य अतिथि होंगे. महाजन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अवैध प्रवासियों की मौजूदगी को लेकर संसद में एक बार चिंता जताई थी. तब बंगाल में वामपंथी दलों का शासन था. उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी को ‘यू-टर्न दीदी’ कहना पसंद करेंगी न कि ममता दीदी, क्योंकि ज्वलंत मुद्दे पर उन्होंने पलटी मार दी. महाजन ने कहा, ‘हम उनका पर्दाफाश करेंगे.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola