'लुटेरे का मामला मुझ पर पर छोड़ दो', शुभेंदु अधिकारी की गुस्साये लोगों से खास अपील

Published by : Ashish Jha Updated At : 08 Jun 2026 9:23 AM

विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वो किसी भी परिस्थति में कानून अपने हाथ में न लें. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कुत्ते इंसानों के पैर काटते हैं, इंसान कभी कुत्तों के पैर नहीं काटते. लुटेरे का मामला पुलिस पर छोड़ दो.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari: राजारहाट: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही तृणमूल नेताओं पर कई आरोप लग रहे हैं. तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारियां भी हो रही हैं. जगह-जगह तृणमूल नेताओं पर हमले की भी सूचना आ रही है. ऐसे में गुस्सायी जनता से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खास अपील की है. उन्होंने आम जनता से किसी भी हालात में कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने किसी नेता का नाम लिये बिना कहा कि ‘डकैत’ का मामला पुलिस मंत्री यानी सरकार पर छोड़ देना चाहिए. सबको उनके किये की कानून के तहत सजा दिलायी जायेगी.

फिलहाल आजादी का स्वाद लीजिए

रविवार शाम की देर शाम राजारहाट गोपालपुर विधानसभा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री ने तृणमूल नेताओं पर हो रहे हमले को लेकर अपनी बात रखी. कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने भाजपा विधायक तरुण ज्योति की प्रशंसा की. फिर उन्होंने कहा- फिलहाल, आप 2026 में अपनी दूसरी आजादी का स्वाद लीजिए. इस बारिश में भी कोई घर पर नहीं बैठा है. सब बाहर आ गए हैं. शुभेंदु ने कहा- वह भतीजा जिसका पेट में कीड़ा था, वह कहां गया? उसपर कई मामले दर्ज किए गये हैं. उसने अत्याचार किए हैं. सबको कानून के तहत सजा दिलायी जायेगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हर भ्रष्टाचारी जायेगा जेल

शुभेंदु अधिकारी ने कहा- 21वीं सदी के बाद जो अत्याचार हुए हैं, मैं कहूंगा कि अंग्रेजों ने भी इतने अत्याचार नहीं किए जितने उन्होंने किए. फिर भी, आपको कानून अपने हाथ में न लेने की सलाह दे रहा हूं. कुत्ता आदमी का पैर काटता है, आदमी कभी कुत्ते का पैर नहीं काटता. लुटेरे का मामला पुलिस मंत्री (सरकार) पर छोड़ दो. हालांकि मुख्यमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन विधायक तरुण ज्योति ने कहा- लुटेरे का नाम देवराज चक्रवर्ती है. वह पूर्णेंदु बसु का करीबी सहयोगी था. उसने वहां से करोड़ों रुपये की संपत्ति हासिल की. रुकिए, देवराज चक्रवर्ती आज नहीं तो कल जेल जाएगा.

Also Read: बंगाल: जादवपुर में रात भर चला बुलडोजर, प्रदर्शन कर रहे फेरीवाले पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola