असम में नेताओं को रोके जाने के खिलाफ भड़की तृणमूल, आज से मनायेगी काला दिवस

Updated at : 04 Aug 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
असम में नेताओं को रोके जाने के खिलाफ भड़की तृणमूल, आज से मनायेगी काला दिवस

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस अपने नेताओं को असम के सिलचर हवाई अड्डे पर रोके जाने और उनसे ‘दुर्व्यवहार’ करने के खिलाफ चार और पांच अगस्त को पश्चिम बंगाल में ‘काला दिवस’ मनायेगी. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि पार्टी शनिवार और रविवार को राज्य के हर मंडल […]

विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस अपने नेताओं को असम के सिलचर हवाई अड्डे पर रोके जाने और उनसे ‘दुर्व्यवहार’ करने के खिलाफ चार और पांच अगस्त को पश्चिम बंगाल में ‘काला दिवस’ मनायेगी. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि पार्टी शनिवार और रविवार को राज्य के हर मंडल तथा जिले में ‘काला दिवस’ मनायेगी.
उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि जिस तरीके से सिलचर हवाईअड्डे पर असम पुलिस ने जन प्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार किया और रोका, हम उसकी निंदा करते हैं. सांसद होने के नाते उन्हें हर जगह जाने का अधिकार है, लेकिन सभी नियमों का उल्लंघन किया गया और हमारी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को रोका गया. यह शर्मनाक है.
क्या है मामला : गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को सिलचर हवाई अड्डे पर उस समय रोका गया, जब वे राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के अंतिम मसौदे के बाद जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए असम के काछार जिले में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं. एनआरसी सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य में जारी हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola