13 घंटे में चार मकानों के हिस्से ढहे, चारों घटना में कोई हताहत नहीं, केएमसी ने पहले ही दिये थे नोटिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Aug 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में पिछले 13 घंटे में अलग-अलग इलाकों में तीन मकान और एक दुकान के हिस्से ढह गये. मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार, गिरीश पार्क, इंटाली और अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में घटना हुई. मंगलवार की रात साढ़े दस बजे से लेकर बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के बीच हुई इन चारों घटनाओं से कोलकाता […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में पिछले 13 घंटे में अलग-अलग इलाकों में तीन मकान और एक दुकान के हिस्से ढह गये. मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार, गिरीश पार्क, इंटाली और अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में घटना हुई. मंगलवार की रात साढ़े दस बजे से लेकर बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के बीच हुई इन चारों घटनाओं से कोलकाता निगम पर फिर से एक बार सवाल खड़ा हो गया है. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे कोलकाता नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया गया. इनमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
वार्ड 42 : बड़ाबाजार में पांच मंजिले मकान का एक हिस्सा गिरा
मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार थानांतर्गत आर्मेनियम स्ट्रीट इलाके में मंगलवार की रात 10.30 बजे पांच मंजिले मकान की दीवार का एक हिस्सा गिरने से हड़कम्प मच गया. देखते ही देखते इलाके में लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर बड़ाबाजार थाने की पुलिस पहुंची. इधर कोलकाता नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के अधिकारी भी पहुंचे. तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. किसी के हताहत की खबर नहीं है.
वार्ड 54 : इंटाली में मेडिसीन शॉप का छज्जा गिरा
इंटाली थानांतर्गत गिरीश चंद्र बोस रोड इलाके में बुधवार तड़के 3.30 बजे एक पुरानी दवा की दुकान का ऊपरी छज्जा अचानक गिरने से लोगों में आतंक फैल गया. एक तल्ले के दुकान के 12 फीट लम्बा ऊपरी हिस्सा गिरा था. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
वार्ड 38 : अम्हर्स्ट स्ट्रीट में मकान की दीवार गिरी
अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना के हेरम्बा दास लेन इलाके में बुधवार की सुबह 11.35 बजे दो मंजिले मकान के ग्राउंड फ्लोर पर एक दस फीट लंबी दीवार का हिस्सा गिर गया. उस दौरान मकान के लोगों में हड़कम्प मच गया. खबर पाकर मौके पर पहुंचे कोलकाता नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया. मलबे को हटाया गया.
वार्ड 25 : मकान का हिस्सा गिरा
मध्य कोलकाता के गिरीश पार्क थानांतर्गत भुवन बनर्जी लेन इलाके में बुधवार की सुबह 10.40 बजे एक मंजिले पुराने मकान का एक हिस्सा गिर गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. खबर पाकर मौके पर गिरीश पार्क थाने की पुलिस पहुंची. निगम के अधिकारी भी पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




