ममता का ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ अभियान 15 अगस्त से
Updated at : 22 Jul 2018 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल युवा कांग्रेस की सालाना शहीद दिवस रैली में शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. यहां हजारों कार्यकर्ताओं के बीच ममता ने ‘भाजपा भारत छोड़ो’ का नारा दिया. उन्होंने कहा कि हम 15 अगस्त से ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ […]
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल युवा कांग्रेस की सालाना शहीद दिवस रैली में शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. यहां हजारों कार्यकर्ताओं के बीच ममता ने ‘भाजपा भारत छोड़ो’ का नारा दिया. उन्होंने कहा कि हम 15 अगस्त से ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत करेंगे.
यह 2019 के लिए एक बड़ा प्रहार होगा, जिसमें बंगाल रास्ता दिखायेगा. साथ ही उन्होंने अगले साल 19 जनवरी को महानगर के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की विशाल रैली करने और वहीं से केंद्र में बदलाव का अभियान शुरू करने का भी एलान किया. ममता ने पीएम मोदी की मिदनापुर रैली में पंडाल गिरने पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग एक पंडाल नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे. रैली पंडाल गिरने 90 लोग जख्मी हो गये थे.
हमें कुर्सी की नहीं, देश की िचंता
दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में 42 सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भाजपा की सीटें कम होंगी. कहा कि हमें कुर्सी की चिंता नहीं है. हमें केवल जनता और देश की चिंता है.
चंदन मित्रा और चार कांग्रेस विधायक तृणमूल में
इस रैली के दौरान ममता की मौजूदगी में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य चंदन मित्रा और पश्चिम बंगाल विधानसभा के चार कांग्रेसी विधायक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. कांग्रेस विधायकों में समर मुखर्जी, अबु ताहिर, सबीना यास्मीन और अखरूजमां शामिल हैं. चंदन मित्रा ने कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा दिया था. चंदन मित्रा दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं.
भाजपा ने शुरू किया है धार्मिक आतंकवाद
ममता ने कहा कि भाजपा तालिबानियों, लिंचिंग, घृणा और हिंसा का एक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है. हमें हिंदुत्व की उनकी अवधारणा में विश्वास नहीं है. वर्तमान में जो देश पर शासन कर रहे हैं, उनके हाथों पर खून के धब्बे हैं. हर रोज लोगों को पीट-पीट कर मारा जा रहा है. शुक्रवार को भी अलवर में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला गया. उन्होंने (भाजपा) धार्मिक आतंकवाद शुरू किया है. राज्यों को पीट-पीटकर हत्या करने में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कदम उठाने का उपदेश देने से पहले उन्हें अपने नेताओं को अच्छे व्यवहार के लिए कहना चाहिए.
पीएम बनने का सपना पूरा नहीं होगा : भाजपा
ममता के आरोपों पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर संदेह है कि वह (ममता) बंगाल में सत्ता बरकरार रख पायेंगी या नहीं, वह दिल्ली के सपने देख रही हैं. उन्हें अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि उनकी महत्वाकांक्षा कभी भी पूरी नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




