नारकेलडांगा : पति के सीने पर बंदूक रख पत्नी ने काटे कान
Updated at : 19 Jul 2018 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में एक अजीब घटना सामने आयी है. पति के सीने पर बंदूक रखकर उसके दोनों कान काटने का आरोप पत्नी पर लगा है. पीड़ित का नाम मोहम्मद तनवीर (20) है, जबकि आरोपी पत्नी का नाम मुमताज बीबी (40) है. पत्नी की उम्र पति से 20 वर्ष ज्यादा है. तनवीर नारकेलडांगा थाना अंतर्गत […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में एक अजीब घटना सामने आयी है. पति के सीने पर बंदूक रखकर उसके दोनों कान काटने का आरोप पत्नी पर लगा है. पीड़ित का नाम मोहम्मद तनवीर (20) है, जबकि आरोपी पत्नी का नाम मुमताज बीबी (40) है. पत्नी की उम्र पति से 20 वर्ष ज्यादा है. तनवीर नारकेलडांगा थाना अंतर्गत नारकेलडांगा नार्थ रोड के कसाई बस्ती इलाके का निवासी है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है.
क्या है घटना : मंगलवार की रात को मोहम्मद तनवीर लहुलूहान अवस्था में पाया गया और उसे एनआरएस अस्पताल में भरती कराया गया. घटना की सूचना पुलिस को भी दी गयी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुमताज की उम्र तनवीर से काफी ज्यादा है, लेकिन दोनों के बीच मोहब्बत होने के कारण दो वर्ष पहले दोनों ने निकाह कर लिया. निकाह के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन समय के साथ स्थिति विपरीत होती गयी. मुमताज तनवीर को लेकर मायके आ गयी थी.
आरोप है कि तनवीर को हर काम की इजाजत मुमताज से लेनी पड़ती थी, यहां तक की अपनी मां से मिलने के लिए भी उसे मुमताज की हामी पर निर्भर रहना पड़ता था. बेटे पर अत्याचार देख तनवीर की मां ने मुमताज को रुपये लेकर उसे छोड़ देने की पेशकश की. इस बात पर सहमति बन गयी. कथित तौर पर तनवीर की मां ने अपना एक घर बेच डाला और उससे मिली राशि को मुमताज के हवाले कर दिया. इसके बाद भी बात नहीं बनी. मुमताज तनवीर से अलग रहने को राजी नहीं हुई. गत मंगलवार की सुबह को अत्याचार से परेशान होकर तनवीर मल्लिकपुर भाग गया था. तनवीर का पता चलते ही रात को मुमताज और उसके परिजन उसे जबरन दूसरी जगह ले गये.
आरोप है कि तनवीर की पिटाई करने के बाद उसके सीने पर बंदूक रखकर उसके दोनों कान काट दिये गये. इधर, तनवीर के बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उसे मरा समझा और वहां से चले गये. तनवीर किसी तरह वहां से भाग निकला और अपने परिजनों से संपर्क किया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे एनआरएस अस्पताल में भरती कराया. आरोपी पत्नी और उसके परिजन फरार बताये गये हैं. पुलिस ने मामले में मुमताज व अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




