चैंपियनशिप में खेलने के लिए मालदा के बच्चों को न्योता

Published at :18 Jul 2018 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
चैंपियनशिप में खेलने के लिए मालदा के बच्चों को न्योता

मालदा : मालदा के एक वैन चालक और एक किसान के बेटों को एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में खेलने का न्योता मिला है. इसे लेकर इलाके के लोगों में काफी उत्साह है. मालदा जिला विद्यालय क्रीड़ा संस्था के सूत्रों ने बताया कि आगामी 20 से 30 सितंबर तक अंडर-18 एशियन स्कूल फुटबॉल होने जा रहा […]

विज्ञापन
मालदा : मालदा के एक वैन चालक और एक किसान के बेटों को एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में खेलने का न्योता मिला है. इसे लेकर इलाके के लोगों में काफी उत्साह है. मालदा जिला विद्यालय क्रीड़ा संस्था के सूत्रों ने बताया कि आगामी 20 से 30 सितंबर तक अंडर-18 एशियन स्कूल फुटबॉल होने जा रहा है.
इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मालदा के इन दोनों स्कूली विद्यार्थियों को कानपुर कैम्प में बुलाया गया है. इनमें से एक का नाम शेख राहुल (16) है और उसका घर इंगलिश बाजार थाने की मिल्की ग्राम पंचायत के भवानीपुर गांव में है. वह भवानीपुर मॉडल हाई मदरसा में 10वीं का छात्र है. कैम्प में बुलाये गये दूसरे छात्र का नाम एकमाम हुसैन (17) है और उसका घर ओल्ड मालदा थाने के जात्राडांगा गांव में है. वह अपने गांव के ही हाई मदरसा में 11वीं पढ़ता है.
जिला विद्यालय क्रीड़ा संस्था के उपाध्यक्ष शांतनु साहा ने बताया कि शेख राहुल के पिता इदुआ शेख पेशे से वैन चालक हैं. इसके अलावा घर में मां सायरा बीबी और तीन भाई-बहन हैं. वहीं एकमाम हुसैन के पिता मोहम्मद मोजाहारुल किसान हैं. एकमाम की मां तन्जीरा बीबी एक गृहवधू हैं. एशियन स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए बुलाये गये दोनों लड़के काफी गरीब परिवार के हैं. कानपुर कैम्प में 27 और 28 जुलाई को ट्रायल कैम्प आयोजित किया गया है. उन्हें कैम्प में भेजने के लिए सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola