मणिपुर में चल रही थीं कोलकाता से चुरायी गयी कीमती कारें

Updated at : 11 Jul 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
मणिपुर में चल रही थीं कोलकाता से चुरायी गयी कीमती कारें

कोलकाता : शूटिंग के बहाने महानगर के विभिन्न इलाकों से कीमती कार किराये पर लेकर चंपत हो जाने वाले एक गिरोह के प्रमुख शातिर सदस्य प्रतीक भट्टाचार्य को कोलकाता पुलिस ने काफी पहले गिरफ्तार किया था. उसकी सूचना के बाद मणिपुर से कोलकाता पुलिस की टीम ने नौ कीमती कारों को जब्त किया है. इन […]

विज्ञापन
कोलकाता : शूटिंग के बहाने महानगर के विभिन्न इलाकों से कीमती कार किराये पर लेकर चंपत हो जाने वाले एक गिरोह के प्रमुख शातिर सदस्य प्रतीक भट्टाचार्य को कोलकाता पुलिस ने काफी पहले गिरफ्तार किया था. उसकी सूचना के बाद मणिपुर से कोलकाता पुलिस की टीम ने नौ कीमती कारों को जब्त किया है.
इन कीमती कारों को महानगर के नारकेलडांगा, पूर्व जादवपुर, वाटगंज, तिलजला, रिजेंट पार्क और चेतला से किराये पर लिया गया था. मणिपुर में इन कारों को ले जाकर वहां इन कारों का रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद धड़ल्ले से इसे वहां चलाया जा रहा था. इस जानकारी के बाद लालबाजार के मोटर थेप्ट सेक्शन (एमटीएस) की टीम ने मणिपुर से चोरी की सभी नौ कारों को जब्त कर लिया है.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि इस गिरोह ने पूरे बंगाल से इसी तर्ज पर लगभग एक सौ से ज्यादा किराये पर लेकर कार गायब किया था, जिसमें 60 से अधिक मामले कोलकाता में ही दर्ज किये गये हैं. चोरी की इन 60 कारों में से लगभग 40 कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. बाकी कार की बरामदगी की कोशिश जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola