खर्च कम करने के लिए नया निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 3:26 AM

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने विभिन्न विभागों में ‘‘फिजूलखर्च ” में कटौती के इरादे से राज्य के अधिकारियों के दिल्ली व अन्य राज्यों के लगातार दौरे, सितारा होटलों में कॉन्फ्रेंस एवं बैठकें करने पर रोक सहित कई उपायों की घोषणा की है. यह जानकारी राज्य के मुख्य सचिव मलय कुमार दे ने दी. उन्होंने […]

विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने विभिन्न विभागों में ‘‘फिजूलखर्च ” में कटौती के इरादे से राज्य के अधिकारियों के दिल्ली व अन्य राज्यों के लगातार दौरे, सितारा होटलों में कॉन्फ्रेंस एवं बैठकें करने पर रोक सहित कई उपायों की घोषणा की है. यह जानकारी राज्य के मुख्य सचिव मलय कुमार दे ने दी. उन्होंने बताया कि ‘आर्थिक उपायों के परिपत्र ‘ में जिला अधिकारियों को कोलकाता बुलाने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का इस्तेमाल करने जैसे कई उपायों का जिक्र किया गया है.
साथ ही किसी भी सरकारी कार्यक्रम में खर्चों को कम करने के लिए कई निर्देश दिये गये हैं, जिसमें बैठक स्थलों की साज-सज्जा पर न्यूनतम खर्च व सादे भोजन के पैकेट दिये जाने की बात कही गयी है. उन्होंने बताया कि इसमें नये पदों के सृजन, नये वाहनों की खरीद और महंगे उपहार देने पर भी रोक लगायी गयी है. यहां तक कि मेहमानों को जो फूलों का गुलदस्ता दिया जाता है, उसे भी छोटा करना होगा. भारी गुलदस्ता नहीं दिया जा सकता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola