मालदा: दो दोस्तों में हुई लड़ाई, चार लोग हुए घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2018 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : दो दोस्तों के झगड़े ने दो गुटों के बीच संघर्ष का रूप ले लिया. इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मंगलवार की सुबह यह घटना मालदा शहर के कुलीपाड़ा इलाके में घटी. सोमवार रात को ही इन चारों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि […]
विज्ञापन
मालदा : दो दोस्तों के झगड़े ने दो गुटों के बीच संघर्ष का रूप ले लिया. इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मंगलवार की सुबह यह घटना मालदा शहर के कुलीपाड़ा इलाके में घटी. सोमवार रात को ही इन चारों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि घायलों में आलोक सरकार (41), पप्पू प्रसाद दास (40), बाबू पाल (38) और पप्पू मंडल (37) शामिल हैं.
इसमें मामले में अरविंद चाकी और नबी शेख आरोपी हैं. इनके खिलाफ इंगलिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक पुराने विवाद को लेकर अरिंदम चाकी और बाबाई दास में झमेला हुआ. दोनों धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया. उन्हें रोकने के चक्कर में पड़ोस के चार लोग घायल हो गये. घायलों में से आलोक सरकार के कान और गले में जख्म है. बाकी को भी धारदार हथियार लगा है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




