कॉलेज के अंदर छात्रों से दाखिले के पहले मोटी रकम मांगने का आरोप

Updated at : 03 Jul 2018 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज के अंदर छात्रों से दाखिले के पहले मोटी रकम मांगने का आरोप

कोलकाता : महानगर के कॉलेजों में दाखिले के नाम पर छात्र-छात्राओं से मोटी रकम लेने की जानकारी मिलने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश को पाकर लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने अभियान चलाकर जयपुरिया कॉलेज की छात्र यूनियन के पूर्व महासचिव को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथों […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के कॉलेजों में दाखिले के नाम पर छात्र-छात्राओं से मोटी रकम लेने की जानकारी मिलने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश को पाकर लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने अभियान चलाकर जयपुरिया कॉलेज की छात्र यूनियन के पूर्व महासचिव को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथों गिरफ्तार आरोपी का नाम टिटान साहा (27) है. उसे उत्तर कोलकाता के शिशिर भादुरी सरणी से गिरफ्तार किया गया.

लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, महानगर के विभिन्न कॉलेजों में दाखिले के दौरान छात्र-छात्राओं से मोटी रकम मांगे जाने की काफी शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय थानों में इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद लालबाजार के एआरएस की टीम ने अभि‍भावकों के सहायतार्थ मोबाइल व व्हाट्सएेप नंबर जारी कर इसमें अपनी शिकायत करने का आवेदन किया. इस आवेदन पर विभिन्न इलाकों से कुल 17 शिकायतें मिलीं, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान बाकी सभी आरोपी कुछ दिनों से अपने घरों से भागे हुए मिले. सिर्फ शिशिर भादुरी सरणी से जयपुरिया कॉलेज के आरोपी पूर्व यूनियन नेता टिटान साहा को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस सूत्रों‍ का कहना है कि सुरेंद्रनाथ कॉलेज के ग्रुप डी स्टाफ रातुल घोष के घर नीलमणि दत्ता लेन में भी एआरएस की टीम ने छापेमारी की. आरोपी फरार था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके घर से छापेमारी के दौरान काफी संख्या में छात्रों के मार्क्सशीट की जिरॉक्स कॉपी, दाखिला फॉर्म व कुछ अन्य कागजात मिले.
रातुल के पिता ने बताया कि उसके बेटे को तीन वर्ष पहले इस कॉलेज में ग्रुप डी स्टाफ की नौकरी मिली है. वह किसी काम से बांकुड़ा गया है. उसके ऊपर दाखिले के नाम पर रुपये मांगने आरोप गलत है.
ज्ञात हो कि अबतक कॉलेज में दाखिले के नाम पर छात्रों से रुपये मांगने के आरोप में श्यामबाजार के निकट महाराजा श्रीसचंद्र कॉलेज से दो छात्र संगठन के नेताओं को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं रवींद्र सरोवर इलाके से भी दो छात्र संगठन के नेता गिरफ्तार हो चुके हैं. जयपुरिया कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन के नेता को लेकर इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है.
दाखिले में भ्रष्टाचार से बंगाल की छवि खराब हो रही : सुजन
कोलकाता : कॉलेजों में स्नातक स्तर पर दाखिले में धांधली व रुपये की लेन-देने में भ्रष्टाचार कर शासक दल पश्चिम बंगाल की छवि खराब कर रहा है. इसे लेकर कई बार शिक्षा मंत्री से शिकायत की गयी, लेकिन उसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. ऐसे में देश में बंगाल की जो कल्चरल कैपिटल ऑफ इंडिया की छवि है, वह सारा मान सम्मान सब नष्ट हो रहा है. मेधावी बच्चों का भविष्य नष्ट किया जा रहा है. यह कहना है विधानसभा में वाममोरचा के नेता व विधायक डॉ सुजन चक्रवर्ती का.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इन मामलों की शिकायत की गयी है. साथ ही उनसे कॉलेजों में भर्ती में हो रहे भ्रष्टाचार को बंद करने व ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया चालू करने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से कॉलेजों में बदमाशों का दबदबा बढ़ते जा रहा है, इससे साफ जाहिर होता है कि शासक दल ही कॉलेजों को चला रहा है. उनमें अराबुल जैसे लोग बैठे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola